Hindi News / General News / आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रही मंडी बंद

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रही मंडी बंद

उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

सरदारशहर, सोमवार को सायं कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी के साथ हुई लूट के विरोध में मंगलवार को मंडी व्यापार संघ के सभी व्यापारीयों में आक्रोश व भय व्याप्त हो रहा था। मंडी प्रांगण में सभी व्यापारियों ने आज मंगलवार को काम बन्द कर बैठक आयोजित की एवं आरोपियों को शिघ्र गिरफ्तार करने और व्यापारी के लूटे गये रूपये वापस दिलाने की मांग की गयी। बैठक में थानाधिकारी ने व्यापारीयों को आश्वासन दिया कि शिघ्र ही आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाएगा और व्यापारी की लूटी गयी राशी दिलायी जाएगी। व्यापारियों ने 24 घण्टे का समय में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर मंडी बन्द कर हड़ताल करने की चेतावनी दी। मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष परतुराम सारण के नेतृत्व में एसडीएम के नाम मंडी सचिव को ज्ञापन दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur