Hindi News / General News / अब 42 में से सिर्फ दो केस पॉजिटिव बचे

अब 42 में से सिर्फ दो केस पॉजिटिव बचे

पांच हजार से अधिक सेम्पलिंग करने वाला प्रदेश का पांचवा जिला बना झुंझुनूं

झुंझुनूं, जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर निरन्तर शुभ संकेत ही मिल रहे एक तरफ जहां हर रोज पॉजिटिव पेसेंट नेगेटिव होकर रिकवर हो रहे हैं वही पिछले सात दिनों से कोई नया केस भी सामने नही आया है। जिसकी बदौलत जिला तेजी से कोरोना मुक्ति की राह पर आगे बढ़ रहा है। अब जिले में 42 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 40 की रिपोर्ट नेगेटिव आने से रिकवर हो गए हैं। सीएमएचओ डॉ पीएस दुतड़ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि आज रविवार को बीडीके अस्पताल में इलाज ले रहे एक और मरीज की कन्फर्म रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें जेजेटी क्वारंटाइन सेन्टर पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अब सैम्पल की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है जिला प्रदेश में जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर और कोटा के बाद सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाला जिला है। आज रविवार तक कुल 5027 सैम्पल हुए हैं जिसमे 4848 नेगेटिव 42 पॉजिटिव, 40 रिकवर और 137 की रिपोर्ट आनी शेष है। पीएमओ डॉ शुभकरण कालेर ने बताया कि आज रविवार को एक ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज की कन्फर्म नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद जिले के सिर्फ दो मरीज बचे है जो कोरोना पॉजिटिव है इनका इलाज बीडीके अस्पताल में किया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने की उम्मीद है। सीएमएचओ डॉ दुतड़ ने बताया कि जिले के चिड़ावा कस्बे का जो फरीदाबाद में पॉजिटिव मिला है जो चिड़ावा आकर भी गया है इस जानकारी के बाद युवक के परिजनों को श्रीधर यूनिवर्सिटी में क्वारनटिन कर दिया गया है साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर सेम्पलिंग की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur