Hindi News / General News / अब आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नकेल कसेगा आम आदमी भी

अब आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नकेल कसेगा आम आदमी भी

झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा लोकसभा आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रकरण सीविजिल मोबाईल ऎप के माध्यम से दर्ज किये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने मोबाइल में यह ऎप डाउनलोड करें तथा अन्य लोगों को भी डाउनलोड करने के लिए मोटिवेट करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को 20 मार्च तक अपने अधीनस्थ कार्मिकों को कम से कम 20 अतिरिक्त पारिवारिक सदस्यों/नागरिकों को एप डाउनलोड करवाने के लिए पाबंद करने तथा उसकी रिपोर्ट 21 मार्च तक निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।