Hindi News / General News / अब नहीं होगी मास्क की कालाबाजारी

अब नहीं होगी मास्क की कालाबाजारी

जिला कलक्टर की प्रेरणा से राजीविका महिलाएं बना रही मास्क

चूरू, कोरोना वायरस संक्रमण में मास्क की भारी मांग के चलते उत्पन्न कालाबाजारी की आशंकाओं को देखते हुए चूरू में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं सामने आई हैं। कलक्टर की प्रेरणा से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मास्क बनाकर उपलब्ध कराएंगी। दूधवाखारा के जय श्री श्याम समूह की महिलाओं ने मास्क बनाना शुरू कर दिया है और एक हजार मास्क उपलब्ध कराए हैं। समूह की अध्यक्ष रोशनी ने बताया कि समूह की कमला, रेखा, संतोष, लक्ष्मी, चमेली, इमरती, दुर्गा के साथ मिलकर दिन-रात मास्क बना रही हैं। रोशनी ने बताया कि महिलाओं द्वारा जितनी आवश्यकता होगी, उतने मास्क बनाकर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला परियोजना प्रबंधक बजरंग सैनी ने बताया कि रतनगढ़ ब्लॉक में भी राजीवकिा उपखंड मजिस्ट्रेट की मांग पर वहां की महिलाओं ने भी मास्क बनाने शुरू कर दिए हैं। अन्य ब्लॉक्स में भी मांग के अनुसार मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार मास्क बाजार में उपलब्ध मास्क की तुलना में कई गुणा बेहतर व सस्ते हैं। उन्होंने बताया कि ये मास्क महज दस रुपए में तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें धोकर बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि बाजार में मिल रहे मास्क यूज एंड थ्रो टाइप के हैं। राजीविका डीपीएम ने बताया कि पूरा राजीविका परिवार संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है तथा प्रत्येक प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur