Hindi News / General News / अब तक 3.22 लाख से अधिक घरों का सर्वे

अब तक 3.22 लाख से अधिक घरों का सर्वे

14.54 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

सीकर, कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर आम जन को जागरूक किया जा रहा हैै। वहीं दूसरे राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लाॅक व गांवों में कोरोनावायरस के संक्रमण के बारे में आमजन को जानकारी दी जा रही है। विदेशों से आए नागरिकों को घर में क्वारेनटाइन किया गया है। वहीं उनकी सेहत व उन पर नजर भी रखी जा रही है। विदेश से आए लोगों को 28 दिन तक घर पर ही रहने के लिए पाबंद किया गया है। देश से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को भी घरों पर रहने के लिए पाबंद किया गया है। वहीं अन्य राज्यों से जिले में दाखिल होने वाले लोगों को सरकारी स्कूल, धर्मशाला में क्वारेनटाइन किया गया है। अब तक लिए गए हैं 187 सैम्पल: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अजय चौधरी ने बताया कि सीकर जिले के अब तक 191 सैम्पल लिए गए। इनमें से 186 की रिपोर्टन गेटिव आई है। वहीं सीकर के मोहल्लो कुरैशियान के जयपुर एसएमएस में भर्ती किए गए व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी। 5 सैम्पल की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। वहीं 11 जनों को चिकित्सा संस्थान के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। विभाग की ओर से अब तक 3 लाख 22 हजार 617 घरों का सर्वे कर 14 लाख 54 हजार 766 सदस्यों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा विभाग की ओर से 431 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेनटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। साथ ही 15 हजार 964 व्यक्तियों को होम क्वारेनटाइन किया गया है। जमात में गए 265 जने संस्थागत क्वारेनटाइन में भर्ती उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सीपी ओला व जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डाॅ विशाल सिंह ने बताया कि दिल्ली व अन्य शहरों में हुई जमात में शामिल होने वाले जिले के नागरिकों की संख्या बढकर 265 हो गई है। इन सभी की पहचान कर ली गई है। सभी 265 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेनटाइन किया गया है। विभाग की ओर से संस्थागत क्वारेनटाइन किए गए लोगों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जमात में शामिल होने वाले व्यक्तियों के बारे में विभाग की ओर से सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा विभाग की टीमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ मदरसों व मस्जिद में ठहरे हुए लोगों की स्क्रीनिंग भी कर रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur