Hindi News / General News / अब तीन गांवों के लोग आंदोलनरत, सड़क निर्माण कार्य भी बंद

अब तीन गांवों के लोग आंदोलनरत, सड़क निर्माण कार्य भी बंद

जमीन मुआवजे की मांग को लेकर धरना

रतनगढ़, [ सुभाष प्रजापत ] सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर रतनगढ़-सालासर के बीच तीन गांवों के लोग धरने पर बैठे हैं। रविवार को गांव लूंछ में भी धरना शुरू कर दिया गया है। रतनगढ़-सालासर के बीच बन रही सड़क के निर्माण के चलते किसानों के खेत व घरों की जमीन का नुकसान होगा। उक्त जमीन का बाजार मूल्य से मुआवजा देने की मांग को लेकर गांव भींचरी, सांगासर व लूंछ में किसान धरने पर बैठे हुए हैं। सुबह से शाम तक उक्त धरना चल रहा है, लेकिन सांगासर को छोड़कर लूंछ व भींचरी में अभी तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur