Hindi News / General News / अभिनेता चंकी पाण्डे ने किया रोड़ शो

अभिनेता चंकी पाण्डे ने किया रोड़ शो

लोकसभा क्षेत्र चूरू के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया के समर्थन में

फिल्म अभिनेता चंकी पाण्डे ने आज शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय पर लोकसभा क्षेत्र चूरू के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया के समर्थन में पंखा रोड़ से सुभाष चौक, सफेद घन्टाघर, इन्द्रमणी पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट सर्किल तक करीब 5 किलोमीटर का रोड़ शो किया। अभिनेता चंकी पाण्डे का भारी संख्या में उपस्थित युवाओं ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा शहर के नागरिकों में पाण्डे के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। दुकानदारों द्वारा भी भावपूर्ण स्वागत किया गया। इससे पहले अभिनेता चंकी पाण्डे ने मण्डेलिया हाउस में कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया से मुलाकात की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur