Hindi News / General News / अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज सडको पर मचाया गदर

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज सडको पर मचाया गदर

सुजानगढ़ में रोड़ शो

कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के चुनाव प्रचार के लिए आई फिल्म गदर फैम अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शुक्रवार को सुजानगढ़ में रोड़ शो किया। लेकिन अमीषा पटेल सरकारी अस्पताल के पास रोड़ शो बीच में ही छोडक़र चली गई, जिससे स्टेशन रोड़, घंटाघर, गांधी चौक, गांधी चौक से पुलिया चौक, गणेश मंदिर आदि मार्गों पर अभिनैत्री का इंतजार कर रहे हजारों प्रशंसकों को काफी निराशा हुई। लोग घंटो तक अभिनैत्री को देखते लिए इंतजार करते रहे। लेकिन नया बाजार के बाद जब रोड़ शो आगे बढ़ा तो अभिनैत्री खुले वाहन पर नजर नहीं आई। हालांकि पूर्व जिला प्रमुख बनारसी मेघवाल ने कहा कि उनका फ्लाईट का समय होने के कारण उनको बीच में ही जाना पड़ा। इससे पहले बीडीएस तिराहे से ही अमीषा पटेल का रोड़ शो शुरू हो गया, जिसमें सैंकड़ो समर्थक उनके साथ चल रहे थे। ढ़ोल ताशों की धुनों के बीच कांग्रेस के झंडे लहराते लोग अमीषा पटेल के रोड़ शो में सरकारी अस्पताल के दरवाजे तक शामिल हुए। उसके बाद अभिनैत्री चली गई। और आगे का रोड़ शो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया। वहीं अभिनैत्री के रोड़ शो से बीच में ही जाने के कारण तरह-तरह की चर्चाएं जनमानस में होने लगी। सीआई मुस्ताक खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता व जवान रोड़ शो के दौरान तैनात रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur