Hindi News / General News / महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ बाबा भोले का अभिषेक

महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ बाबा भोले का अभिषेक

बबाई के शिव मंदिरों में

खेतड़ी(वीजेन्द्र शर्मा) महाशिवरात्रि के महापर्व पर प्रातः 4.00 बजते ही बृम्ह मुहुर्त में शिव मंदिरों में जाकर बाबा शंकर की पूजा अर्चना करनें लग गये । कई नवविवाहित जोडे ने भी अपनें सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये शिव परिवार की पुजा की। क्षेत्र के प्रत्येक मंदिरों में श्रद्धलुओं की भीड करीब 3.00 बजे देखी गयी । अनेक मंदिरों में तो चारो प्रहर की पूजा करने के लिये भक्त गण रुके हुये हैं । बबाई के सेढ वाले शिव मंदिर पर करीब चार घंटे तक जन कल्यानार्थ शिव अभिषेक पण्डित मनोज गोड के आचार्यत्व में पांच विद्वान पंडितों द्वारा अभिषेक करवाया गया । इस अभिषेक में पंडित मनोज गोड , पंडित विजयकुमार शर्मा गांवडी , पंडित मनीष शर्मा कांवट , पंडित पंकज शर्मा लोहरवाड़ा , पंडित विजय कुमार शर्मा कांवट , पंडित शंकरलाल मिश्रा बबाई, नंदलाल शास्त्री रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur