Hindi News / General News / रघुनाथपुरा बस स्टैंड पर हादसा, एक की मौत व तीन घायल

रघुनाथपुरा बस स्टैंड पर हादसा, एक की मौत व तीन घायल

उदयपुरवाटी झुंझुनू स्टेट हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र के झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास गुढ़ा गोड़जी की तरफ से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्य सवार थे। जिनमें राजीव पूनिया, संजू कुमारी, यामिनी, रुचिका सवार थे। संजू कुमारी पत्नी राजीव पुनियां निवासी हेतमसर की मौके पर ही मौत हो गई। संजू जेतपुरा ग्राम पंचायत के सरकारी पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत थी। होली पर अपने गांव हेतमसर गए थे। आज वापस इंद्रपुरा आ रहे थे कि रास्ते में ही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गुढ़ागौड़जी पुलिस को सूचना दी तथा 108 एंबुलेंस द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ा गोड़जी लाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने संजू को मृत घोषित कर दिया। जिसे सीएचसी के मुर्दाघर में रखा गया। राजीव पूनियां तथा उनकी दोनों बेटियां यामिनी, रुचिका गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू बीड़ीके में रेफर कर दिया। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार स्वीफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सीधा कर उसमें सवार एक ही परिवार के घायल सदस्यों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर पहुंची गुढ़ा गोड़जी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur