Hindi News / General News / जीणमाता मेले में कार्रवाई, पांच सैम्पल जांच के लिए भेजे जयपुर

जीणमाता मेले में कार्रवाई, पांच सैम्पल जांच के लिए भेजे जयपुर

चिकित्सा विभाग की टीम ने लिए खाद्य वस्तुओं के सैम्पल

सीकर, शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागीय टीम ने जीणमाता मेले में आने वाले श्रद्वालुआंे को शुद्व खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए शुक्रवार को भी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने जीणमाता मेले में लगी प्रसाद, भोजनालय, फल आदि खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर जाकर जांच की। इस दौरान व्यापारियों को शुद्व खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी। साथ ही फल विक्रेताओं को ताजा फल रखने की बात कही। एफएसओ मदन बाजिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य वस्तुओं के पांच सैम्पल लेकर जांच के लिए जयपुर स्थित प्रयोगशाला मंे भिजवाए गए है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा घी के दो, मावा मिठाई के तीन सैम्पल लिए गए। मेला अवधि के दौरान टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur