Hindi News / General News / आदर्श समाज समिति इंडिया ने दी स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि

आदर्श समाज समिति इंडिया ने दी स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि

रेनू मिश्रा दीपशिखा द्वारा प्रस्तुत कविता के साथ

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार ने हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा- भारतीय सिनेमा की सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन देश की और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भारत का नाम दुनियां में रौशन किया। उन्हें चाहने वाले करोड़ों लोग हैं। जो सदियों तक इनके गाये गीतों को सुनते और गाते-गुनगुनाते रहेंगे। उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। वास्तव में देश ने एक अनमोल रत्न को खो दिया। आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज जनपद की अध्यक्ष कवियत्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने कविता के माध्यम से स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि अर्पित की है। रेनू मिश्रा दीपशिखा द्वारा प्रस्तुत कविता…
कोकिल स्वर लता दी
आवाज़ से जगतदिल में
अद्भुत पहचान बनाने वाली।
कोकिल स्वर लता दी,
पंचतत्व में मिल गई।
नैन गम सागर उमड़ा,
6 फरवरी 22 दुखद बड़ा,
भारत की शान कोकिला,
जग से विदा हो गईं।
करुण चीत्कार करे मन,
जग-जन द्रवित हुआ है,
जगत का अभिमान आज,
कोकिल जग से चली गई।
छवि,आवाज़ मन बसी ,
सदा मन बसी रहेंगी,
सबको छोड़कर लता दी,
परमात्मा से मिल गई।
“शत-शत नमन लता दी”…।
रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ प्रयागराज, एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, कमल धमीजा फरीदाबाद, राजेंद्र कुमार, अनुजा मिश्रा, भागमती कांटीवाल, सुनील गांधी, धर्मपाल गांधी, विकास कुमार, नरोत्तम कांटीवाल आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur