Hindi News / General News / आदर्श समाज समिति इंडिया ने किया रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का अनुरोध

आदर्श समाज समिति इंडिया ने किया रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का अनुरोध

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के सदस्य व पदाधिकारी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने का लगातार अनुरोध कर रहे हैं और यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों व छात्रों को सुरक्षित निकालने की गुहार कर रहे हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा- युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध सिर्फ तबाही और बर्बादी के निशान छोड़ जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध से विश्व शांति को खतरा है। युद्ध में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। यह युद्ध रोका जाना बहुत जरूरी है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अमेरिका जैसे देश गैरजिम्मेदारी का परिचय देते हुए कुछ देशों को युद्ध के लिए उकसा कर पीछे हट रहे हैं। विश्व शांति को भंग करते हुए लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह गंभीर चिंतनीय विषय है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की नाकामी भी साफ झलक रही है। आदर्श समाज समिति इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता, साहित्यकार एवं कवि मुजाहिद चौधरी यूक्रेन-रूस विवाद से बहुत व्यथित हैं। प्रधानमंत्री सहित विदेश मंत्री व रक्षा मंत्री से रूस में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सकुशल वापसी हेतु ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से इस विवाद पर अपने एहसास कुछ यूं व्यक्त किए हैं-
दिल के अंदर शोर उठा है कैसे प्यार करूं।
दुनिया में एक जंग मची है कैसे प्यार करूं।।
मौसम जालिम, हमदम
कातिल कैसे प्यार करूं।
तन मन में एक आग लगी है कैसे प्यार करूं।।
चारों ओर है ग़म का मंज़र,चीख-पुकार है चारों ओर।
बम के धमाके दिल दहलाएं कैसे प्यार करूं।।
जुल्फों में महबूबा कैसे फूल लगाऊं मैं ।
कैसे प्यार के नगमे लिखूं कैसे प्यार करूं।।
ख्वाबों में भी खून की नदियां कत्ल का मंजर आता है।
कैसे तेरे सपने देखूं कैसे ख्वाब में प्यार करूं।।
आंखे तेरी झील सी गहरी लब तेरे पैमाने हैं।
कैसे प्यास मिटाऊं दिलबर कैसे प्यार करूं।।
कौन बचा है कौन बचेगा और तारीख लिखेगा कौन ।
और सजन है घायल मेरा कैसे प्यार करूं।।
आज मुजाहिद अपने रब से अमनो अमां का तालिब‌ है।
सारा जिस्म हुआ है छलनी कैसे प्यार करूं।।
मुजाहिद चौधरी एडवोकेट
आदर्श समाज समिति इंडिया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur