सिंघाना [हर्ष स्वामी ] निकटवर्ती गांव डुमोली खुर्द में शुक्रवार को सुरजगढ विधायक श्रवण कुमार का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व प्रधान हरिकिशन यादव ने की। मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने मंच पर पहुचते ही हाथ हिलाकर ग्रामीणो का अभिवादन किया। विशिष्ट अतिथि उपप्रधान माडी देवी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, मानसिंह सहारण भैसावता, हरपाल राव मौजूद थे। विधायक श्रवण कुमार ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान अधिकांश गांवो में पानी की समस्या से निजात दिलाई है। जनता ने जो विश्वास के साथ मुझे विजयी बनाया था उन विश्वासो पर मैं खरा उतरा है और इस बार भी जनता मेरे साथ है वर्तमान सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर धोखा किया है। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम में सम्बोधित किया गया। इस मौके पर उपप्रधान दाताराम, सुमेर, नथु, ग्यारसीलाल पहलवान, बंशी, सुनिल, राजकुमार, मनीराम, नेतराम, गुरजारीलाल, योगेश गुर्जर, भुपेन्द्र गुर्जर, विजेन्द्र, नौरंग दौराता, सत्यनारायण मुगधन, रामनिवास दौराता समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
Hindi News / General News / अधिकांश गांवो में पानी की समस्या से दिलवाई निजात- विधायक श्रवण कुमार
अधिकांश गांवो में पानी की समस्या से दिलवाई निजात- विधायक श्रवण कुमार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।