Hindi News / General News / आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

देवकीनन्दन चोटिया की स्मृति में

पलसाना,[राकेश कुमावत] कस्बे के समाजसेवी, भामाशाह एवं आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय देवकीनन्दन चोटिया की स्मृति में आज बुधवार को विद्या मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे गांव के प्रबुद्ध लोगो ने उनके समाज एवं शिक्षा में दिए गए योगदान को लोगों के जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा की हमें ऐसे समर्पित लोगो के पद चिन्हों पर चलना चाहिए जिससे हमारे समाज को एक नई दिशा मिले। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरफूल राम पंवार, पंच भवानी सिंह शेखावत, गोविन्द सिंह चौहान, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीकंठ मारवाल, श्यामसुन्दर शर्मा, रामगोपाल चोटिया, हरीश कादिया, सत्यनारायण स्वामी सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य लोगो ने चोटिया के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur