Hindi News / General News / ऐतिहासिक जोहड़े का हुआ कायाकल्प

ऐतिहासिक जोहड़े का हुआ कायाकल्प

नगरपालिका द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) कस्बे के होटल हवेली के सामने बने सैकड़ों वर्ष पुराना घढ़वा जोहड़ा जो रखरखाव देखरेख के अभाव में काफी खराब हो चुका था जिसे नगर पालिका द्वारा दोबारा जनोंद्वारा किया गया है। जिसके तहत जोहरे के आसपास मॉर्निंग वॉक के लिए चारों तरफ गार्डन लगाया गया है, ट्रैक पेड़ पौधे बैठने के लिए कुर्सियां वाटरफॉल लाइटें पानी इकट्ठा होने के लिए पाइप लाइन सहित लाखों रुपए की लागत से काफी कार्य किए गए हैं। जिसका शुभारंभ गुरुवार देर शाम फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, नगर पालिका ईओ नूर मोहम्मद खान, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद महला, कांग्रेस देहात मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह नेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, भाजपा नेता इस्लाम खान सहित अन्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur