Hindi News / General News / अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी नहीं तो होगी सीज की कार्रवाई

अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी नहीं तो होगी सीज की कार्रवाई

नगर पालिका प्रशासन के आदेश

सूरजगढ़ [के के गाँधी] नगर पालिका प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, अस्पताल, हॉस्टल व बड़े शौरूम आदि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन यंत्र रखने के आदेश जारी किए है जिससे आगजनी जैसी घटनाओं पर समय रहते काबु पाया जा सके। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा इन जगहों की जांच कर सर्वे करवाया जाएगा। पहली बार अगर कोई अग्निशमन यंत्र नहीं रखता है तो उसे नोटिस देने की कार्रवाई होगी। अगर दूसरी बार भी इस बात पर अमल नहीं किया गया तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur