Hindi News / General News / सूरजगढ़ में मनाई जायेगी अग्रसेन जयंती

सूरजगढ़ में मनाई जायेगी अग्रसेन जयंती

अग्रसेन जयंती पर होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

झुंझुनू, अग्रवाल सभा भवन सूरजगढ़ में 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जायेगी। अग्रवाल सभा एवम् अग्रवाल जन कल्याण समिति के सचिव राजेश छापड़िया ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर सूरजगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 सितंबर को बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवाई जायेंगी। 26 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे अग्रवाल सभा में महाराजा अग्रसेन एवं महालक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व भामाशाहों का सम्मान और नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा देवी का सम्मान किया जायेगा। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमभी प्रस्तुत किये जायेंगे। संस्था अध्यक्ष पालीराम मुंशी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल किशोर कनोडिया करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता व विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण गोयल होंगे। कार्यक्रम के बाद में सभी की प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था की जायेगी। राजेश छापड़िया व युवा टीम के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था अध्यक्ष पालीराम मुंशी व सचिव राजेश छापड़िया ने समाज के सभी व्यक्तियों को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur