Hindi News / General News / अज्ञात कारणों से पैंथर की मौत

अज्ञात कारणों से पैंथर की मौत

गुरारा की पहाड़ियों में मिला मृत पैंथर

श्रीमाधोपुर, (अमर चंद शर्मा) जिले में खंडेला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुरारा की पहाड़ियों में मिले मृत पैंथर का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र राठौड़ ने बताया कि रविवार शाम को वनक्षेत्र गुरारा में भेरुजी मंदिर के सामने पहाड़ की चोटी पर एक मृत पैंथर की सूचना मिली।जिसपर हम श्रीमाधोपुर स्टाफ के साथ मौके पर पहुचकर पहाड़ी पर जाकर देखा तो मृत नर पैंथर का शव पड़ा हुआ था। पैंथर के शरीर पर बाल ,खाल ,नाखून सुरक्षित थे। जिसका कस्टडी में लेकर वनपाल नाका खंडेला लाया गया ।जहां से शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur