Hindi News / General News / अज्ञात जंगली जानवर ने 26 भेड़ों को उतारा मौत के घाट

अज्ञात जंगली जानवर ने 26 भेड़ों को उतारा मौत के घाट

घरडाना खुर्द गांव में

सिंघाना,[के के गांधी] घरडाना खुर्द गांव में बीती रात अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर एक पशु पालक की 26 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया वही चार भेड़ों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार घरड़ाना खुर्द निवासी लीलाधर जाट पुत्र मेहर चंद सोमवार रात को अपनी भेड़ों को बाड़े में बांधकर घर सोने चला गया। आज मंगलवार सुबह जब बाड़े में पहुंचा तो चार भेड़ व 22 मेमने 9 मृत मिले वहीं चार भेड़ घायल अवस्था में पड़ी थी। करीब 10 मेमने बाड़े से बाहर खेत में मरे हुए मिले। मृत भेड़ों के शरीर पर जंगली जानवर के काटने के निशान थे। पुलिस के साथ पशु चिकित्सक दिनेश ढ़िल्लन के नेतृत्व में पहुंची डॉ. महेश चौधरी हीरवा, डॉ. जितेंद्र दिनोदिया गाडाखेड़ा ने घायल भेड़ों का उपचार किया व मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कर दफनाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरपाल राव, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur