Hindi News / General News / एयरफोर्स में चयनित विद्यार्थी का किया सम्मान

एयरफोर्स में चयनित विद्यार्थी का किया सम्मान

महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] कस्बे के महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर में आज एयरफोर्स में चयनित विद्यार्थी का सम्मान किया गया। विज्ञान संकाय प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र नरेंद्र कुमार गोरा पुत्र छीतर मल गोरा ढाणी-गोरावाली ग्राम-सिरसा (रींगस) का चयन एयरफोर्स की एक्स श्रेणी में चयन होने पर महाविद्यालय निदेशक मोहर सिंह खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार सैनी द्वारा माला पहना कर मिठाई खिलाकर व प्रतीकचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी सरदार मल यादव, विजेंद्र पूनिया, आशीष कुमार ,सुशीला, कमला निठारवाल, कैलाश कुमार, राकेश कुमार शर्मा, धर्मपाल कुलरिया, धर्मपाल बिजारणिया, सुरेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।