Hindi News / General News / शहीद शकंर लाल धायल के परिजनों को 2,08,100 रूपये की सहायतार्थ राशि भेंट की

शहीद शकंर लाल धायल के परिजनों को 2,08,100 रूपये की सहायतार्थ राशि भेंट की

फोर्सेज क्लब व समाज सेवको के द्वारा

दांतारामगढ़,[लिखा सिंह सैनी ] फोर्सेज क्लब व समाज सेवको के द्वारा गांव सज्जनपुरा के शहीद शकंर लाल धायल सीआईएसएफ के परिवार को 2,08,100/- रुपए की सहायता शहीद के,पिता धन्नाराम धायल को भेंट कर शहीद शकंर लाल धायल के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। फोर्सेज क्लब के सदस्य ओमप्रकाश निठारवाल ने बताया कि फोर्सेज के सभी साथियों के द्वारा सहयोग राशि एकत्रित करके शहीद परिवार की आर्थिक सहायता की गई है फोर्सेज क्लब के सदस्य ओमप्रकाश निठारवाल, राजेंद्र बुलड़क, सागर घासल ,रामेश्वर बालोडिया, सुरेंद्र सिंह निठारवाल नेमीचन्द यादव, मोहन सिंह जाखड़ आदि मौजूद रहे व परिवार के हमेशा साथ रहने का विश्वास दिलाया । इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व मौन धारण कर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई व शहीद की याद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर समाजसेवी राजेंद्र धीरजपुरा,श्रवण भामू बीएल टेलर, फौजी सुभाष वर्मा,मेघराज घासल,झाबर खोखर, नानुराम जाखड़ व गांव सज्जनपुरा के और आस पास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur