Hindi News / General News / जिला कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में हुआ वार्षिक उत्सव धमाल आयोजित

जिला कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में हुआ वार्षिक उत्सव धमाल आयोजित

शिवसिंहपुरा में वार्षिक उत्सव धमाल 2022 का आयोजन

सीकर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसिंहपुरा में वार्षिक उत्सव धमाल 2022 का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में बने गणित पार्क व प्रेरणा दीर्घा का उद्घाटन किया तथा विद्यालय के कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विद्यालय में किये गये नवाचार के कार्यों की सराहना की तथा छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य इन्दुकला बराल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्टाफ उपस्थित रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur