Hindi News / General News / अंतिम तिथि तक कोई नाम निर्देशन पत्र वापिस नहीं

अंतिम तिथि तक कोई नाम निर्देशन पत्र वापिस नहीं

अघ्यक्षीय पद के लिए अभ्यर्थियों को किया चुनाव चिन्हों का आवंटन

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव 2019 में नगर परिषद सीकर के सभापति, नगर पालिका नीमकाथाना, खाटूश्यामजी में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र वापिस नहीं लिये है। चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद सीकर में अध्यक्ष पद के लिए जीवण खां इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, अशोक चौधरी भाजपा को कमल, निर्दलीय मोहम्मद तोफीक को कड़ाही, नगर पालिका नीमकाथाना में सरिता देवी इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, चम्पा देवी शर्मा भाजपा को कमल, खाटूश्यामजी में संगीता इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, ममता भाजपा को कमल चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान 26 नवम्बर (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur