गुढ़ागौड़जी के निकटवर्ती गांव हुकमपुरा तीन दिवसीय अंतर राज्य ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज हुकमपुरा के खेल मैदान में शुभारंभ किया गया। पूर्व प्रधानाध्यापक गुगन राम साहू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि सरपंच संजू जाखड़, पंचायत समिति सदस्य व पूर्व सरपंच रामवतार धीवा, गुढा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विरेंद्र प्रताप साहू ने भी शिरकत की। प्रतियोगिता के आयोजक सरवर अली, अनिल साहू, सुमेर सिंह शेखावत ने बताया कि उद्घाटन मैच राजस्थान पुलिस जयपुर व बनगौठड़ी पिलानी की टीम के बीच खेला गया। संदीप साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर, जयपुर, भिवानी, तोशाम, दिल्ली, आर्मी, सीकर, नवलगढ़ आदि की 48 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतिभागियों के रहने व खाने की व्यवस्था भामाशाह राजू गावड़िया शीशराम गावड़िया की तरफ से की गई है। प्रतियोगिता का समापन 3 फरवरी को होगा जिसमे विजेता टीम को 21000 व उपविजेता को 11000 रूपये की राशि पुरुष्कार के रूप में दी जाएगी।
Hindi News / General News / अंतर राज्य ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
अंतर राज्य ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


