Hindi News / General News / अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता मे हुए रोचक मुकाबले

अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता मे हुए रोचक मुकाबले

ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी फार्मेसी कालेज एवं बगड़ आई0टी0ओ0टी में चल रही अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता मे आज कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। खेल प्रभारी गजानन्द सैनी ने बताया कि आज क्रिकेट एवं बालीवाॅल मैचों का सेमीफाइनल सम्पन्न हुए जिसमे क्रिकेट का पहला मैच एस.एम.टी.आई डीजल मैकेनिक व एस.एम.टी.आई इलेक्ट्रिशियन (ए) व्यवसाय के बीच हुआ जिसमे इलेक्ट्रिशियन (ए) व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी विजय घोषित हुए तथा क्रिकेट का दूसरा मुकाबला बी.आई.टी.ओ.टी इलेक्ट्रिशियन व एस.एम.टी.आई इलेक्ट्रिशियन (बी) व्यवसाय के बीच हुआ, जिसमें इलेक्ट्रिशियन बी.आई.टी.ओ.टी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी विजयी रहे। इसी प्रकार बालीबाॅल मे पहला मैच एस.एम.टी.आई इलेक्ट्रिशियन (बी) और फार्मसी के प्रशिक्षणार्थियो के मध्य हुआ जिसमे फार्मसी के प्रशिक्षणार्थी विजय हुए तथा दूसरा एस.एम.टी.आई आर.ए.सी व एस.एम.टी.आई इलेक्ट्रिशियन (ए) के प्रशिक्षणार्थियो के बीच हुआ जिसमे आर.ए.सी के प्रशिक्षणार्थी विजय घोषित किये गये। खेल-कूद प्रतियोगिता मे प्रशिक्षणार्थियों ने अपना उत्साह दिखाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur