Hindi News / General News / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

गांव कोटड़ी सीमारला में

श्रीमाधोपुर(विमल इंदौरिया) श्रीमाधोपर के समीपवर्ती गांव कोटड़ी सीमारला में आज रविवार को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान सजना देवी एवं द्वितीय स्थान सुनीता देवी ने प्राप्त किया। जिनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। केंद्र के स्वयं सेवक सांवरमल ने बताया कि महिलाओं को राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई एवं महिलाओ को महिला दिवस के पर जीवन मे शिक्षा का महत्व बताते हुए महिलाओ को आगे बढ़ने को प्रेरित किया।इस अवसर पर मुकेश ,अमित, कोमल ,संतरा देवी , लक्ष्मी देवी आदि महिलाये उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur