Hindi News / General News / अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन

लियो क्लब सीकर व युवा भारत पतंजलि सीकर द्वारा

सीकर, लियो क्लब सीकर व युवा भारत पतंजलि, सीकर द्वारा छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। शिविर कॉर्डिनेटर लियो रोहन अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर ऑनलाइन Zoom App पर आयोजित किया गयातथा अनेक प्रकार के योग बताये। शिविर में योगाचार्य रामावतार क्रांतिकारी ने योग सेवाएं दी। साथ ही सभी सदस्य को की यह बताया कि योग का हमारे जीवन मे क्या महत्व है और सभी सदस्यों को संकल्प दिलाया कि अपने जीवन मे योग को अपनाए। क्लब अध्यक्षा लियो मेघा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ई.पी.डी.पी लियो सज्जन अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान, लियो अखिलेश कौशिक, लियो विकास कुमावत,लियो पूजा चौधरी, लियो प्रियंका शर्मा, युवा भारत से युवा प्रभारी विकास शर्मा , जिला महांमत्री इंदु सिंह शेखावत (सुशीला कंवर),सह युवा जिला प्रभारी मनीष व्यास, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप यादव , योग शिक्षिका सोनू यादव, पाखी शर्मा, भाविका शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur