Hindi News / General News / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

ग्राम काजड़ा में

काजड़ा, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उधोगपति एंव समाज सेवी मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम काजड़ा में महिलाओं के सम्मान में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. मेघा प्रवीण खोब्रागड़े असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार रही। विशिष्ट अतिथि मदन कड़वासरा सीआई पिलानी, सुरेंद्र मलिक एसएचओ सूरजगढ़, मंजू प्रतिभा प्राचार्या बुहाना, हीरालाल अध्यक्ष नगर पालिका पिलानी, मंजू खोब्रागड़े एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, प्रोफेसर डॉ. देवी प्रसाद वर्मा, मधु गौतम समाज सेविका, डॉ. बबीता कुमावत, मांगीलाल सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में शहीद वीरांगनाओं व शहीद परिवारों को सम्मानित किया। इसके अलावा शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, आंगनबाड़ी, साहित्य एवं पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा, राजकीय सेवा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली तीन सौ से अधिक महिलाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मेघा प्रवीण ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा की दृष्टि से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में आगे नहीं आयेंगी तब तक सामाजिक उत्थान नहीं हो सकता है। समाज से कुरीतियां समाप्त नहीं हो सकती हैं।आज महिलाओं को चारदीवारी से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा और उन्नति पर प्रकाश डाला और महिलाओं से हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों की महिलाओं के अलावा जिले से बाहर की महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श समाज समिति इंडिया, ग्रीन इको सेवा समिति भापर व बाबा रूड़नाथ मंडल कुम्हारों का बास के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नेताजी चिरंजी लाल कुमावत, कैप्टन शंकरलाल महरानिया, मुकेश रांग्ये बहाना, भावना देवी पीलीबंगा, भीष्म देव आर्य बुहाना, धर्मपाल गांधी, मनोहर लाल कुमावत खेड़ला,मंजू, सांवरमल प्रजापत, विक्रम मेघवाल, दिनेश खाटीवाल, धर्मेंद्र बुडानिया, ओमप्रकाश भड़िया, सुनील राजोरिया, मनजीत सिंह तंवर, बजरंग लाल बुडानिया, दलीप सिंह छिरूष, हंसराज देवरोड़, पूर्व सरपंच बुधराम, पूर्व प्राचार्य नौरंग लाल, वैद्य जय प्रकाश स्वामी, केशवदेव चनेजा, विनोद सोनी, भंवर सिंह गुर्जर, संजीव नागवान, अमर सिंह धतरवाल, नानड़राम कुलहरी, महावीर सैनी, विनोद काजला, इंद्र सिंह शीला, विकास बुडानिया, अशोक स्वामी, गजानंद दोबड़ा, सूबेदार रणसिंह, भंवर सिंह गुर्जर, सत्यनारायण कुमावत, हनुमान प्रसाद, महेंद्र धत्तरवाल, राजेंद्र सिंह चौहान, रोशन धतरवाल, बख्तावर भड़िया, शीशराम भड़िया, रामचंद्र काजला, प्रमोद बुडानिया, बलवीर कुमावत मनदीप धतरवाल, नरेंद्र बुडानिया, सुनील बुडानिया, भागीरथ जांगिड़ मदन सिंह तंवर, गुमान सिंह डुलानिया, रणजीत सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार शर्मा, संतुसिंह शेखावत, गुणसागर शास्त्री, सुशील मारवाल, बहादुर सिंह धत्तरवाल, रमेश सोनी, संदीप शेखावत, विक्रम कुमावत, रमेश गुर्जर अशोक कुमावत धर्मेंद्र शेखावत आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर मंजू तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. जयपाल सिंह कुमावत व अनिल जांगिड़ ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur