Hindi News / General News / अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की ली शपथ

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की ली शपथ

नीम, गिलोय, अमृता, तुलसी के पौधो का किया वृक्षारोपण

राजगढ़,[शंकर कटारिया] भारत स्वाभिमान युवा भारत मातृभूमि अभ्युदय इकाई भगत सिंह नवयुवक मंडल संस्थान खारियाा बस के नवनिर्मित धनिया भवन में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला योग प्रचारक एवं प्रवक्ता योगाचार्य नरेंद्र भारतीय के सानिध्य में श्रीमती बाला देवी-हनुमान घानिया, सप्त निक, आत्माराम, आदराम, लिखमाराम, मदनलाल, हनुमान प्रसाद, नवीन, सुभाष, हनुमान जाखड़, प्रियांशु, रेशमा देवी, फुला देवी, सावित्री जाखड़, मॉम कोर बजे देवी वार्ड पंच बबीता, सुमन देवी, गायत्री, सुनीता, मुन्नू, नीतू, नवीन, प्रियंका, सानवी आदि सहित उपस्थित जनों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान की तथा वृक्षारोपण नीम, गिलोय, अमृता, तुलसी आदि रोपित कर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की शपथ ली। योगाचार्य भारतीय ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैदिक वंदना प्रस्तुत की सभी उपस्थित जनों को आश्रम साहित्य योग संदेश युग निर्माण योजना अखंड ज्योति वैदिक संसार हमारे आध्यात्मिक जीवन राष्ट्रीय जीवन के आदर्श महापुरुष एवं नारी शक्ति साहित्य हम अपने घर को पवित्र मंदिर बनाएं अपने घर प्रतिष्ठान में महापुरुषों चित्र एवं साहित्य सजाने घर-घर गिलोय घर-घर आरोग्य अभियान के निमित्त नीम गिलोय, अमृता, तुलसी आदि रोपित की तथा यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर सुखी गृहस्थ गृह प्रवेश संस्कार की मंगल शुभकामनाएं प्रदान की। आयोजन समिति की ओर से योगाचार्य भारतीय का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur