Hindi News / General News / अन्तर्रष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह शपथ के साथ शूरू

अन्तर्रष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह शपथ के साथ शूरू

ऑन लाइन दिलवाई शपथ

सीकर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर एवं संकल्प सेवा संस्थान सीकर के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्रष्ट्रीय योग दिवस को योग सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर के नेतृत्व में स्वयं योग करने एवं दूसरों को योग करने के लिए प्रेरित करने सम्बन्धी शपथ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक एवं अध्यक्ष संकल्प सेवा संस्थान सीकर अलोक कौशिक ने दिलवाई। इस अवसर पर गुरूदयाल सिंह नरूका ग्रुप लीडर मरूधर ऑपन रोवर कू्र सीकर एवं योग प्रशिक्षक, अजधवेश व्यास, राकेश कुमार, कार्तिक शर्मा, नितिन पारीक, निकिता कुमारी एवं स्काउट रोनित एवं यशांक सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक गुरूदयाल सिंह नरूका एवं आलोक कोशिक ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये प्राणायाम एवं योग का अभ्यास करवाया। इसके साथ ऑन लाइन शपथ भी दिलवाई गई जो कि 21 जून तक जारी रहेगी जिसमें कोई भी ऑन लाईन योग करने एवं दूसरो को प्रेरित करवाने के लिए शपथ ले सकते है । उन्होंने बताया कि 16 जून को प्रात 11 बजे स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर मटकों पर योग मूद्रा की पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिमसें मटके स्काउट गाइड कार्यालय में मिलेगे एवं आवश्यक कलर सम्भागी को स्वयं लाने होंगे इस प्रतियोगिता में स्काउट गाइड सदस्यों के साथ कोई भी भाग ले सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur