Hindi News / General News / अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्यवाही के निर्देश

अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्यवाही के निर्देश

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत

चूरू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान ने पिछले दिनों को महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत नाकरासर, बालरासर एवं जसरासर में औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाने, श्रमिकों को गु्रपवार नियोजित करने, महिला मेटों को लगाने, अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने ग्राम पंचायत नाकरासर एवं ग्राम पंचायत बालरासर के ग्राम विकास अधिकारी व जसरासर ग्राम पंचायत के सभी कार्मिक अनुपस्थित पाये जाने पर विकास अधिकारी पंचायत समिति चूरू को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तथा अन्य ग्राम पंचायतों के कार्मिक अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur