Hindi News / General News / अपना संस्थान ने बनाएं पक्षियों के लिए सजावटी दाना पात्र

अपना संस्थान ने बनाएं पक्षियों के लिए सजावटी दाना पात्र

प्लास्टिक को रिसाइकिल करके बनाया गया

जयपुर(वर्षा सैनी), अमृता देवी पर्यावरण नागरिक (अपना) संस्थान ने पक्षियों के लिए सुंदर और सजावटी दानापात्र विकसित करवाए हैं। पात्रों का उपयोग घर में सजावट के साथ- साथ पक्षियों को दाना देने के लिए किया जाएगा। इन्हें प्लास्टिक को रिसाइकिल करके बनाया गया है। प्रारंभ में जयपुर में इस तरह के एक हजार दाना पात्र मंगवाए गए हैं। इन्हें अपना संस्थान के स्वयंसेवक सभी कार्यालयों में जाकर लगा रहे हैं। अपना संस्थान के जयपुर के संयोजक अशोक कुमार के अनुसार दानापात्र का उत्पादन भारत में किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में एक और कदम है। एक पात्र का मूल्य 120 रुपये है। अभी जिस प्रकार के घर नगरीय क्षेत्रों में बनते हैं, उनमें लोग पुराने प्रकार के दानापात्र लगाने में बजाए डिजाइनिंग फैंसी दानापात्र चाहते हैं। अपना संस्थान ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए नए फैंसी पात्र बनवाए हैं। पानी के लिए भी विशेष प्रकार के रंग-बिरंगे पात्र बनवाए हैं। इस नए प्रकार के फैंसी दाना एवं पानी के पात्रों को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। उल्लेखनीय है कि अपना संस्थान पर्यावरण के क्षेत्र में काम करता है। पिछले तीन वर्षों से पक्षियों के लिए दाना- पानी व उनके आवास की व्यवस्था के लिए नए-नए प्रयोग नियमित करता रहता है। अभी तक लगभग 50 स्थानों पर पक्षियों के लिए घर और दानापात्र की व्यवस्था संस्थान कर चुका हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur