Hindi News / General News / अनुग्रह राशि के लिए आवेदन अब ई मित्र पर निःशुल्क

अनुग्रह राशि के लिए आवेदन अब ई मित्र पर निःशुल्क

मृत व्यक्तियों के नजदीकी परिजन, रिश्तेदारों को दी जाने वाली

चूरू, कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के नजदीकी परिजन, रिश्तेदारों को दी जाने वाली 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि के लिए आॅनलाइन होने वाले आवेदन के लिए ई मित्रा द्वारा आवेदकों को निःशुल्क यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक आवेदन पर 50 रुपए ई मित्रा को दिए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि जिला स्तर पर आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर मृतक परिजनों के खाते में सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी। किसी प्रकार की सहायता के लिए सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur