Hindi News / General News / गांधी सद्भावना सम्मान के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 5 सितंबर

गांधी सद्भावना सम्मान के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 5 सितंबर

5 वर्षों में किये गये कार्यों के आधार पर चयन

झुंझुनू, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2022 हेतु “गांधी सद्भावना सम्मान-2022” दिये जाने हेतु पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों से आवेदन आमन्त्रित किये गये हैं। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा “गांधी सद्भावना सम्मान” महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर प्रारम्भ किया गया है, जो महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्वान्तों के अनुपालन, अनुशीलन करने वाले पात्र नागरिकों , संस्थाओं या संगठनों के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं कलात्मक योगदान हेतु आवेदक द्वारा गत 5 वर्षों में किये गये कार्यों के आधार पर चयन कमेटी की अनुशंषा के अनुसार राज्यस्तरीय विशेष सम्मान समारोह में दिया जायेगा। आवेदन प्रपत्र की प्रक्रिया एवं “गांधी सद्भावना सम्मान” के विषय में जानकारी कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार की वेबसाइट artandculture.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन की अन्तिम तिथि 05.9.2022 है। आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में जमा करवाए जा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur