Hindi News / General News / वन सुरक्षा और वन्य जीव संरक्षण में पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

वन सुरक्षा और वन्य जीव संरक्षण में पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

अंतिम तिथि 27 मार्च 2022 तक

झुंझुनूं, जिला स्तर पर वन सुरक्षा, वन विकास और वन्य जीवों को संरक्षित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाओं को वन विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उप वन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा ने बताया कि जिला स्तर पर वन सुरक्षा, विकास तथा वन्य जीवन संरक्षण करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाओं को झुंझुनूं जिले में निजी व्यक्ति, कृषक, संस्था, औद्योगिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्था, पंचायत, नगरपालिका, परिषद खनन क्षेत्रों में वन विकास का उत्कृष्ट कार्य करने वाले को वृक्ष पुरस्कार के तहत बतौर एक हजार रूपये एवं प्रशस्ति-पत्र दिये जायेंगे। वन्य जीव, वन सुरक्षा एंव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर वन प्रहरी पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा वानिकी प्रचार-प्रसार के लिए भी वन प्रसारक पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और वन कर्मियों को भी वनपालक पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति या संस्था 27 मार्च 2022 तक डीएफओ कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur