Hindi News / General News / वरिष्ठ नागरिकों से सम्मान के लिए मांगे आवेदन

वरिष्ठ नागरिकों से सम्मान के लिए मांगे आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राज्य स्तर पर 1 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। जिन वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं, वे अपना आवेदन संक्षिप्त विवरण, पूर्ण परिचय (नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, सम्पर्क सूत्र, पूर्व में प्राप्त सम्मान जिला/राज्य/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर) सहित 26 सितंबर तक जिला कार्यालय में भिजवा सकते हैं। उनका नाम पुरस्कार हेतु निदेशालय भिजवाया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur