Hindi News / General News / कमल धमीजा को आदर्श समाज समिति इंडिया फरीदाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया

कमल धमीजा को आदर्श समाज समिति इंडिया फरीदाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने

सूरजगढ़, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता कवयित्री कमल धमीजा को हरियाणा प्रदेश में फरीदाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए 30 दिवस में फरीदाबाद मंडल के सभी जिलों की कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि कमल धमीजा हरियाणा में फरीदाबाद की रहने वाली हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। साहित्य, सामाजिक कार्यों और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को देखते हुए कवयित्री कमल धमीजा को फरीदाबाद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को दिशा और गति मिलेगी। इनकी नियुक्ति पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।