Hindi News / General News / सेना भर्ती बीकानेर रैली सितंबर 2022 का परिणाम जारी

सेना भर्ती बीकानेर रैली सितंबर 2022 का परिणाम जारी

सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू द्वारा

झुंझुनू, सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू द्वारा बीकानेर में 5 से 23 सितंबर 2022 तक आयोजित सेना भर्ती रैली का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है । अभ्यर्थी अपना परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर देख सकते हैं । सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू के भर्ती निदेशक कर्नल अमित शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र और आगे की कार्रवाई दिनांक 7 दिसंबर एवं 8 दिसंबर को दी जाएगी । झुंझुनू और बीकानेर जिले के चयनित अभ्यर्थी 7 दिसंबर एवं चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर के चयनित अभ्यर्थी 8 दिसंबर को झुंझुनू भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे । चयनित उम्मीदवार जो पैराशूट रेजीमेंट में वॉलिंटियर के तौर पे जाना चाहते हैं उनकी चयन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur