Hindi News / General News / अगस्त क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का किया आयोजन

,

अगस्त क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का किया आयोजन

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में संस्कृति, विरासत और वीरों की धरती राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र झुंझुनू जिले में गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में एडवोकेट हजारीलाल सुनियां की अध्यक्षता में राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस के मद्देनजर सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से कवि, लेखक, कवयित्री, पत्रकार, शायर और साहित्यकारों ने भाग लिया। सभी साहित्यकारों ने देश के शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए देश भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कर उनको नमन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किये गये स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर डिवीजन के संभागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल साहब आईएएस राजस्थान सरकार व अति विशिष्ट अतिथि डॉ. मेघा प्रवीण खोब्रागड़े एडीशनल डायरेक्टर जनरल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार व डॉ. इंद्रराज सिंह एडीशनल डायरेक्टर जेंडर बजटिंग सेल वालफेयर विभाग राजस्थान सरकार और विशिष्ट अतिथि रेनू शब्दमुखर स्टेट कॉर्र्डिनेटर, संपर्क संस्थान जयपुर, वरिष्ठ साहित्यकार हिमाद्री वर्मा, डॉ. निशा माथुर, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शंभू पंवार, समाजसेवी गोपाल शर्मा रहे। कार्यक्रम में झुंझुनू राजस्थान से सीमा लोहिया, नीलम मुकेश वर्मा व अशोक जोरासिया ने भाग लिया। अमरोहा उत्तर प्रदेश से मुजाहिद चौधरी, अलीगढ़ से अर्चना फौजदार, छत्तीसगढ़ से संघमित्रा “राएगुरु”, शशिकला कठोलिया, हरियाणा से डॉ. बबीता वर्मा, संदीप स्वामी शास्त्री, जयपुर से डॉ. सुमन दहिया,शोभा गोयल, सूर्या मौर्या, कंचन शुक्ला, कल्पना गोयल, प्रशंसा श्रीवास्तव, रजनी बेदी, भानु भारद्वाज राजस्थानी, शशि पाठक, अशोक राय वत्स, पीलीबंगा से भावना विशाल, नैनीताल उत्तराखंड से अमृता पांडे, प्रयागराज रेनू मिश्रा, रांची झारखंड से संगीता सहाय, गाजियाबाद से रेनुका अरोरा, दिल्ली से कंचन गुप्ता, सरला सिंह स्निग्धा, चंद्रमणि मणिका, रजनीश गोयल, बागपत से राहुल धामा, बिहार से डॉ. पुष्पा प्रसाद गुड़िया कुमारी, सुलेखा सुमन, ज्योति कुमारी, रूपेश कुमार, अजमेर से सुनीता जैन,बाड़मेर से नीलम जैन, रींगस से स्नेहलता पारीक, जबलपुर से महेंद्र मौसम, अलीगढ़ से धर्मवीर शर्मा, हाथरस यूपी से अतुल पाठक धैर्य, नीमच मध्य प्रदेश से अख्तर अली शाह, प्रतापगढ़ आशुतोष तिवारी, सीकर से मान कँवर मैना, जौनपुर यूपी से शिवानी शुक्ला श्रद्धा, रायगढ़ से उमा शंकर पांडे, उत्तर प्रदेश से रेनू वर्मा रेणु, अलका अस्थाना, निशा सिंह नवल, नीरज कुमार तिवारी, स्वधा रवींद्र उत्कर्षिता, जम्मू और कश्मीर से वरुण वीर, व अनु अत्री याद। हैदराबाद से सिंधूर वरकुर व सुषमा सिंह, उत्तराखंड से किरन पुरोहित आदि अन्य साहित्यकारों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनुजा मिश्रा और अंशुपाल अमृता ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में राजेंद्र कुमार, एडवोकेट उम्मेद सिंह, रवि कुमार अशोक कुमार, उम्मेद गुरावड़िया, संदीप, विजय आनंद गुप्ता, सुनील कठानिया, सोनू, सुनीता, अंजू गांधी, पिंकी नरनोलिया, दिनेश, अमित आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur