Hindi News / General News / अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा

बिना औषधि अनुज्ञा पत्रों के संचालित मेडिकल स्टोर

चूरू, सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में औषधि नियंत्रण अधिकारी चंद्रकांत शर्मा एवं अमित शर्मा ने गुरुवार को बीदासर में संचालित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कार्यवाही की। औषधि नियंत्रण अधिकारी चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि बीदासर में सानिवि रेस्ट हाऊस के पास खाखीजी का चौक में अमजल पुत्र इलमुदीन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 70 हजार रुपए से ज्यादा मूल्य की विक्रयार्थ संग्रहीत विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक औषधियां जब्त किया जाकर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत 2 औषधियों के नमूने मौके पर जांच विश्लेषण हेतु लिए गए। उन्होंने बताया कि न्यायालय में न्यायिक कार्यवाही की जाएगी। जिले में बिना औषधि अनुज्ञा पत्रों के संचालित मेडिकल स्टोर पाए जाने पर भविष्य में इसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur