Hindi News / General News / अवैध शराब पकडऩे के अभियान के तहत साठ लाख की शराब जब्त

अवैध शराब पकडऩे के अभियान के तहत साठ लाख की शराब जब्त

एक आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर, भानीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पंचायत चुनाव में चलाए गए अवैध शराब पकडऩे के अभियान के तहत साठ लाख की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मलकीयतसिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों व शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेगा हाईवे पर गश्त के दौरान नाकाबंदी के दौरान मेगा हाईवे पर पल्लू की तरफ से एक ट्रक आया। जिसको चेक किया गया तो ट्रक में अवैध शराब के 860 कार्टून क्रेजी रोमियो व 225 कार्टून पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब पंजाब निर्मित के कुल 1085 कार्टून सहित ट्रक को जब्त किया गया। मुलजिम नरेंद्रकुमार पुत्र शुभराम निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक चालक नरेंद्रकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना अधिकारी ने बताया कि शराब की अनुमानित लागत साठ लाख रुपए आंकी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur