Hindi News / General News / स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नारे ग्राम के दिव्यांग विक्रम सिंह को

अजीतगढ़(विमल इंदौरिया) अजीतगढ़ के नजदीकी गांव नारे निवासी दिव्यांग विक्रम सिंह को स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसमें नारे निवासी दिव्यांग विक्रम सिंह को क्रिकेट के खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय खेल रत्न से नवाजा गया। विक्रम सिंह ने बताया कि राजस्थान पैरा क्रिकेट टीम प्लेयर स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार का सम्मान प्राप्त करते हुए अच्छा लग रहा है । जिन्होंने मुझे यह गौरवपूर्ण सम्मान दिया है। इसके लिए स्वर्ण भारत परिवार का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए स्वर्ण भारत परिवार अध्यक्ष पीयूष पंडित, महिला अध्यक्ष स्वर्ण भारत अंजू पंडित, रोशनी लाल , कंचन शर्मा, शताब्दी अवस्थी प्रेसिडेंट दिव्य ज्ञान बोर्ड का जिन्होंने मेरे द्वारा किए गए प्रशासनिक कार्य और मेरे खेल में मेरे योगदान को देखते हुए मुझे यह सम्मान दिया इसके लिए अभिभूत हु , आभारी हूं । दिव्यांग विक्रम सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए करीब दर्जनों बार प्रदेश में जिला स्तर के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। और कोरोना काल के चलते हुए सरकारी करीब सैकड़ों संस्थाओं द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। इधर विक्रम सिंह भारतीय राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर स्वयंसेवी संस्थाओं ने राजनीतिक व सामाजिक दर्जनों संगठनों के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur