Hindi News / General News / कल जिलेभर में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का होगा आयोजन

कल जिलेभर में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का होगा आयोजन

झुंझुनूं, राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 14 अप्रैल सोमवार को जिलेभर में “आयुष्मान आरोग्य शिविरों” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ‘आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर’ (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में शुरू की गई योजना की सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

  • इन गतिविधियों का होगा आयोजन
    सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि शिविर में रोगियों का पंजीकरण किया जाएगा। हाइपरटेंशन, डायबिटीज, टीबी और सिकलसेल जैसे रोगों की स्क्रीनिंग होगी। नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ (ABDM) के अंतर्गत ‘आभा आईडी’ बनाई जाएगी। विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आवश्यक दवाइयां और जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। ज़रूरत होने पर टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सेवाएं दी जाएंगी। योग सत्रों का भी आयोजन होगा। ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना यानी ‘मा योजना’ में पंजीकरण किया जाएगा।आमजन और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
  • शिविरों की रिपोर्टिंग अनिवार्य
    डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों की रिपोर्टिंग एवं फोटोग्राफ ‘आयुष्मान भारत–आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाए।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur