Hindi News / General News / बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी

चूरू, जिले में बाढ़ अतिवृष्टि की संभावना के दृष्टिगत सूचना प्राप्त करने एवं जन साधारण को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु 15 जून, 2020 से आगामी आदेश तक कार्यालय अधीक्षक, कलेक्ट्रेट कक्ष में बाढ़ नियंत्रण व इ.ओ.सी. की तुरंत प्रभाव से स्थापना की गई है। जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेशानुसार बाढ़ नियंत्रण कक्ष व इ.ओ.सी. के दूरभाष नम्बर 01562-251322 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है। नियंत्रण कक्ष के समग्र प्रभारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (दूरभाष नम्बर 250918 व 250536), प्रभारी अधिकारी उपखण्ड अधिकारी चूरू (250425 व 251337) एवं सहायक प्रभारी अधिकारी तहसीलदार चूरू (250930) होंगे। आपातकालीन सूचनाओं के संबंध में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट से दूरभाष नम्बर 01562-250806 व 01562-250805 पर सम्पर्क किया जा सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे राउण्ड दी क्लॉक संचालित होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur