Hindi News / General News / बढ़े हुए बिजली के स्थाई शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन

बढ़े हुए बिजली के स्थाई शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा का

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] हाल ही में बिजली के बिलों में बढे हुए स्थाई शुल्क के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा फतेहपुर द्वारा सहायक अभियंता ग्रामीण एवं शहर के सामने प्रदर्शन करके मांगे रखी गई। वीसीआर भरने के नाम पर किसानों को लूटना बंद करें, विद्युत सप्लाई हेतु प्रभावित क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से ट्रांसफार्मर लगाया जाए। थ्री फेज सप्लाई के ट्रिपिंग देना बंद करें, बिजली विभाग के कार्यालय में पेंडिंग पड़े विद्युत कनेक्शनों को जारी करें रीडिंग लेते समय बिजली के मीटर के पास जाकर कर्मचारियों को रीडिंग लेने के लिए पाबंद करें। आम उपभोक्ताओं के पेंडिंग मीटर तुरंत प्रभाव से लगाए, बिजली विभाग द्वारा लिए जा रहे हैं एवरेज बिल को बंद करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने के दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के कॉमरेड रामप्रसाद जांगिड़, कॉमरेड आबिद हुसैन सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur