Hindi News / General News / बड़ी सफलता – जिले में कोरोना से 42 पॉजिटिव हुए 42 रिकवर हुए, 42 डिस्चार्ज हुए

बड़ी सफलता – जिले में कोरोना से 42 पॉजिटिव हुए 42 रिकवर हुए, 42 डिस्चार्ज हुए

15 वे दिन तक नही आया कोई नया केस

झुंझुनूं, जिले में कोविड-19 संक्रमण के चलते विभिन्न स्थानों के 42 लोग संक्रमित हुए, जिनका सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर और बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में हुए सफल इलाज के बाद सभी 42 मरीज स्वस्थ होकर रिकवर हो गए। अब इन सभी को कवारेंटीन सेंटरों से घर भेज दिया गया है। साथ ही जिले में पिछले 15 दिन से कोई कोरोना का नया केस भी नही आया। जिले की इस बड़ी सफलता के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने भी झुंझुनूं टीम के प्रयासों को सराहनीय बताया है। सीएमएचओ डॉ पीएस दुतड़ व डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अब भी जिले में निरन्तर संदिग्धों की सेम्पलिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। अब तक 5662 लोगों की कोरोना जांच के लिए सेम्पलिंग हुई है जिसमें 5455 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं कोरोना पॉजिटिव मिले 42 लोगो मे से 42 लोगो की इलाज के बाद की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई हैं। 165 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है अब सभी 42 को अपने अपने घरों में भेज दिया गया है। आज रविवार को जेजेटी कवारेंटीन सेंटर पर 6 लोग थे जिन्हें घर पर होम आईसोलेशन के लिए भेज दिया गया। सीएमएचओ डॉ दुतड़ ने बताया कि यह प्रशासन, चिकित्सा विभाग की सतर्कता और जिलेवासियों की जागरूकता एंव मिडिया की सकारातमक भूमिका का परिणाम है कि जिले में 13 कोरोना पॉइंट होने के बावजूद किसी पॉइंट पर कम्युनिटी ट्रांसमिशन नही फैला। अब यही सजगता, सतर्कता और जागरूकता आगे भी दिखानी है ताकि हमारा जिला संक्रमण से बचा रहे। उन्होंने बताया कि 11 मई से तीसरे चरण का सर्वे शुरू किया जायेगा जिसमें जो भी टीम आपके घर पहुंचे उन्हें आप सहयोग प्रदान करे सही जानकारी देवे। परिवार में कोई सदस्य बाहर से आया है तो उसकी जानकारी टीम को देवे। बाहर से आये हुए की जानकारी छुपाना अब अपराध की श्रेणी में आता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur