Hindi News / General News / बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले

बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में

बगड़, कस्बे में स्थित ज्योति विधा पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही 64 वी जिला स्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज रोचक मुकाबले देखने को मिले। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्षीय बैडमिंटन छात्र वर्ग में पहला मैच विधा श्रम पब्लिक स्कूल पिलानी व ज्योति विधा पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के मध्य हुआ। जिसमें बगड़ की ज्योति विद्यापीठ विजेता रही। दूसरा मुकाबला एसएस मोदी स्कूल झुंझुनू तथा जीबी मोदी स्कूल झुंझुनू के बीच हुआ। जिसमें एस एस मोदी स्कूल विजेता रही। तीसरा मुकाबला सोफिया सेकंडरी स्कूल खेतड़ी तथा जे एल के इंटरनेशनल स्कूल चिड़ावा के बीच खेला गया। जिसमें सोफिया सेकंडरी स्कूल की टीम विजेता रही। इसी प्रकार टेबल टेनिस के मुकाबले में डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद व सोफिया सेकंडरी स्कूल खेतड़ी के बीच मैच खेला गया। जिसमें सोफिया सेकंडरी स्कूल विजेता रही निर्णायक मंडल की भूमिका में सुशील यादव सुरेंद्र सुरा तथा नरेश कुमार ने निभाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur