Hindi News / General News / बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों को राहत

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों को राहत

कोविड-19 महामारी में

चूरू, कोविड-19 महामारी के प्रभाव को देखते हुए बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधन ने ग्राहकों को राहत देने के लिए आगामी 30 जून, 2020 तक तीन माह के लिये बैंक के सभी जमा खातों में न्यूनतम शेष राशि नहीं रखने पर कोई प्रभार वसूल नहीं करने तथा बैंक के रुपये डेबिट कार्ड/ रुपये किसान कार्ड धारक ग्राहकों द्वारा अन्य बैंक के एटीएम से सभी प्रकार के लेन-देनों पर लगने वाले प्रभारों को भी ग्राहक से वसूल नहीं करने का निर्णय लिया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जी.एल.मीणा ने रुपये डेबिट कार्ड/ रुपये किसान कार्ड धारक ग्राहकों से अधिकाधिक एटीएम के माध्यम से लेन-देन करने हेतु आव्हन किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur