Hindi News / General News / बगड़ के उमेद सिंह बने राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष

बगड़ के उमेद सिंह बने राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष

कुश्ती के पितामह कहे जाने वाले नंदलाल जी पहलवान के हैं पुत्र

बगड़, राजस्थान कुश्ती संघ की अहम बैठक में बगड़ के पुष्कर व्यामशाला के संचालक एवं झुंझुनू जिला कुश्ती संघ के सचिव उमेद सिंह का चयन राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर हुआ है। यह बैठक गुरुवार को खाटूश्यामजी स्थित गोल्डन वाटर पार्क में भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक राजकुमार हुड्डा के मुख्य आतिथ्य में हुई थी। उमेद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष पद चुने जाने पर इन्हे विभिन्न लोगों व संस्थाओं की ओर से लगातार शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। गौरतलब है कि जिला स्तर पर भी इनके नेतृत्व में कुश्ती के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं निखर कर आई। जिन्होंने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीते। वही आपको बता दें कि कुश्ती के पितामह कहे जाने वाले नंदलाल जी पहलवान के ये पुत्र हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur